उत्तरप्रदेश

डीएम के निर्देश पर दलित एवं मलिन बस्ती में विशेष सफाई अभियान

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश के क्रम में एसडीएम रसड़ा दीप शिखा के देख रेख में नगर पंचायत नगरा के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने शुक्रवार को दलित बस्ती एवं मलिन बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नाली सफाई, झाड़ू लगाना, कूड़ा उठाना और कीटनाशक दवा का छिड़काव आदि किया गया। इसके अलावा लोगों को कोविड वैक्सिनेशन के बारे में जानकारी दी गयी।लोगों को बताया गया कि आप अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखे और अगल-बगल के लोगों को भी प्रेरित करें।इस महामारी से एक दूसरे को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।साथ ही उन्हें बताया गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करे और निष्पक्ष तथा निर्भीक होकर अपना वोट दें ताकि लोकतंत्र को और मजबूत बनाय जा सके। इस अभियान में वरिष्ठ लिपिक अत्ताउल्लाह खान, टैक्स कलेक्टर रवीश कुमार, सफाई नायक,नीरज चौहान, अविनाश दुबे, दीपक पांडेय इसके अलावा समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया

प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उजाड़ी झोपड़ी, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

error: