ताजा खबरेंबिहार

PM नरेंद्र मोदी बिहार के इस जिले की महिला DM के हुए फैन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक महिला जिलाधिकारी की सराहना की है। जिस महिला डीएम को पीएम से सराहना मिली हैं उनका नाम है इनायत खान और वो बिहार के एक छोटे से जिले शेखपुरा की डीएम हैं। इस जिले की गिनती बिहार के पिछड़े जिलों में होती है. दरअसल देश के जिन 113 जिलों में आकांक्षा योजना चल रही है, उसमें बिहार का शेखपुरा भी शामिल है और यहां इस योजना के तहत बेहतर काम हुआ है. प्रधानमंत्री ने माना कि युवा जिलाधिकारी इनायत खान द्वारा बेहतर काम करने से ही बिहार के शेखपुरा जिले में यह बदलाव सामने आया है.

Advertisements
Ad 1

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के आकांक्षी जिलों यानी एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में शामिल बिहार के शेखपुरा जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए यहां की डीएम इनायत खान द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई है. वर्चुअल बातचीत में प्रधानमंत्री ने शेखपुरा में कुपोषण के क्षेत्र में जिला स्तर पर किए गए बेहतर प्रयासों की सराहना की और कहा है कि अति पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिले के रूप में चिन्हित करने से यह काम बेहतर तरीके से हो रहा है।

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: