ताजा खबरेंबिहार

आज फिर कोरोना की रफ्तार में कमी, आज बिहार में 3009 नए मरीज मिले और अन्य जिलों के अपडेट यहां देखें

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में को लगातार कोरोना संक्रमण की गिरावट देखने को मिल रहा है। अब इसका रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर इसी तरह संक्रमण का दर घटता रहा तो बहुत जल्द स्थिती सामान्य हो जायेगी। आज बिहार में कुल 3009 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। राजधानी पटना में आज एक बार फिर से मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 697 नए मरीजों की पहचान की गई है। पटना में संक्रमण की दर 12.07 पाई गई है। पटना के अलावे समस्तीपुर में 222 में संक्रमित पाए गए हैं जबकि पूर्णिया में 118 और मुजफ्फरपुर में 117 नए मरीजों की पहचान हुई है।

अन्य जिलों के मरीज इस प्रकार है-

Advertisements
Ad 1

अररिया में 54, अरवल में 29, औरंगाबाद में 60, बांका में 32, बेगूसराय में 83, भागलपुर में 77, भोजपुर में 77, बक्सर में 48, दरभंगा में 89, पूर्वी चंपारण में 67, गया में 58, गोपालगंज में 61, जमुई में 52, जहानाबाद में 13 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके अलावा कैमूर जिले में 34, कटिहार में 34, खगड़िया में 9, किशनगंज में 28, लखीसराय में 36, मधेपुरा में 126, मधुबनी में 51, मुंगेर में 88, मुजफ्फरपुर में 117, नालंदा में 27, नवादा में 14, रोहतास में 46, सहरसा में 68, सारण में 101, शेखपुरा में 16, शिवहर में 22, सीतामढ़ी में 46, सिवान में 54, सुपौल में 27, वैशाली में 102 और पश्चिम चंपारण में 97 नए मरीज मिले हैं।

अगर बीते कल गुरुवार की बात की जाए तो कल बिहार में 3475 कोरोना के नए मामले सामने आए थे तो वहीं पटना में 745 नए केसेज मिले थे वहीं 7277 मरीज स्वास्थ्य भी हुए। और आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण में कमी आई है। जिससे लोगों के अंदर जो आक्रमण का डर था वो अब कम होता जा रहा है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: