ताजा खबरेंबिहार

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे में बारिश और ओला गिरने की संभावना!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है जिससे राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के तरफ से 21 जनवरी को बिहार के 11 जिलों में आंशिक बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की आशंका है. वहीं 22 और 23 को पटना समेत सूबे के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इन सभी जिलों में ओला गिरने और गरज-तड़क के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है. 24 को मध्य बिहार और पश्चिमी बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 25 जनवरी से मौसम के साफ होने के आसार हैं. हालांकि उसके बाद भी ठंड की स्थिति सूबे में बनी रहेगी.

Advertisements
Ad 1

ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने पहले से ही चेतावनी देते हुए बताया है कि 25, 26, 27, 28, 29 व 30 जनवरी को लेकर रेड अलर्ट है। विभाग ने लोगों से ठंड से बचने और घरों में रहकर सुरक्षित रहने की अपील भी की है। साथ में पूरे बिहार में तापमान में तेजी से गिरावट होने का आशंका जाहिर किया गया है। न्यूनतम तामपान 3℃ तक पहुँचने की संभावना ज़ाहिर की गई है।

Related posts

27 लाख लूटकांड का फरार अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार!

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

error: