ताजा खबरेंबिहार

बिहार में पुरानी गाइडलाइन को लागू करने का फैसला, अब नाइट कर्फ्यू 6 फरवरी तक जारी रहेगी

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना के लगातार तीसरे कहर को लेकर बिहार सरकार ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में पुरानी गाइडलाइन को लागू करने का फैसला लिया है।अब नाइट कर्फ्यू 6 फरवरी तक जारी रहेगी। तमाम पाबंदियां फिलहाल अभी लागू रहेगी। पिछले पांच दिनों में कोरोना के आंकड़े में जो उतार चढ़ाव सामने आए हैं उसे देखते हुए आज हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में फैसला लिया गया है कि बिहार में पुरानी पाबंदियां लागू रहेगी। शादी विवाह में अब भी 50 लोग ही शामिल होंगे। दुकान बंद करने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। 21 जनवरी तक जो पाबंदियां लागू की गयी थी वह अब 6 फरवरी तक जारी रहेगी।

Advertisements
Ad 1

इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: