बिहार

राज्य सरकार के निर्देश पर डोर टू डोर विशेष अभियान के तहत लगाया जा रहा है कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंजव प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों विशेष अभियान के तहत कोरोना टीका से वंचित लोगों को लगाया जा रहा है टीका। इस अभियान में एएनएम आंगनवाड़ी सेविका आशा दीदी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रुप से अपनी अपनी भूमिका निभा रहीं हैं। इसी कड़ी आज शनिवार 15 जनवरी को प्रखंड के अंचरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-04(चार) मंडल टोला में एएनएम मधु कुमारी, आशा दीदी मनीषा कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका यशोदा देवी ने घर घर जाकर टीका से वंचित लोगों को कोरोना का टीका लगाया तथा टीका लेने को लेकर लोगों को प्रेरित करते हुए दिखे। इस महाअभियान में 15 से ऊपर उम्र के बंचित लोगों को टीका लगाया जा रहा है।वहीं टीका लगवाने को लेकर गांव के सभी उम्र के लोगों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: