ताजा खबरेंबिहार

एनएमसीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): पटना के एनएमसीएच में एक कोरोना से पीड़ित महिला की मौत हो चुकी है तो वहीं कोरोना के तीन नये मरीज भर्ती हुए हैं और तीन कोरोना मरीजों को विजेता के रूप में डिस्चार्ज किया गया है। बताया जाता है कि 14 जनवरी शुक्रवार को बाइपास थाना क्षेत्र के बाहरी धवलपुरा की रहने वाली 40 वर्षीय संजू देवी को गंभीर रूप में अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां आज उस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

इमदिनों लगातार कोरोना के कहर से लोगों में दहशत बना है, हर दिन नए मामले सामने आरहे है आज ही बिहार में कुल 6325 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी में पटना में आज 2305 नए मामले सामने आए हैं। बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 35916 हो गयी है।

Related posts

श्री दादी जी झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

हर घर तिरंगा : किशनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

error: