बिहार

क्विज प्रतियोगिता में पटना चौथे स्थान पर रहा

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही स्वयं सेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा कोविड संक्रमण के वर्तमान काल में कक्षा एक से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने , बच्चे को रोचक गतिविधि से जोड़ने व लर्निंग लॉस को कम करने हेतु अनेक तरह के गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी और स्कूल के साथ उसके पोषक क्षेत्र में छोटे समूह में तथा डिजिटल माध्यम से कराए जा रहे हैं। जिसके तहत पटना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 90 विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में कक्षा 3 से 5 और 6 से 8 के बच्चों के साथ लाइब्रेरी समूह, केचप कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें बच्चे वर्कशीट के साथ ही डिजिटल माध्यम से वीडियो और एसएमएस के जरिए भेजी जा रही कक्षा अनुरूप तथा रोचक गतिविधियों को करते हैं। वही कक्षा वन और टू के बच्चे रेडिनेश अभियान के अंतर्गत माताएं स्वयं सेविका तथा घर के सदस्यों के सहयोग से उनके स्मार्ट फोन औऱ कीपैड फोन पर भेजे जा रहे भाषा, गणित, विज्ञान व सृजनात्मक विकास की गतिविधियों को खेल-खेल के माध्यम से करते हैं और सीखते हैं। जिसमें आंगनबाड़ी और स्कूल के पोषक क्षेत्र की माताओं के साथ-साथ अन्य बच्चे भी जुड़े हुए हैं।

Advertisements
Ad 1

समय-समय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को इन गतिविधियों से आगे जोड़े रखने, कार्यक्रम तथा बच्चों का आकलन रोचक तरीके से करने हेतु किया जाता है। इसी श्रृंखला में 10 जनवरी से 14 जनवरी तक गतिविधियों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पूरे बिहार में किया गया। इसमें बच्चों और उनकी माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता के आखरी दिन 1,44,683 क्विज पूरे बिहार में खेला गया। जिसमें पटना जिला 12,276 क्विज के साथ चौथे स्थान पर रहा। वही कटिहार, अररिया और पूर्णिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। क्विज के सफल संचालन में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सभी सदस्य, माताओं , शिक्षक, सेविकाओं, स्वयंसेविकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार आयोजित, 17 मामलों की सुनवाई

बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छठे दिन गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं को हटाया गया

error: