बिहार

मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने को लेकर भगवान से आराधना

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज जनता दल यूनाइटेड पटना साहिब विधानसभा द्वारा जदयू नेता कन्हाई पटेल के अध्यक्षता में वरिष्ठ जदयू नेता राजमणि पण्डित जी के नेतृत्व में गुलजरबाग पटना सिटी स्थित मां काली मन्दिर परिसर में पूजा पाठ और हवन यज्ञ कर सुशासन बाबू विकासपुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को कोरोना बीमारी से छुटकारा के लिए हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस हवन यज्ञ कार्यक्रम में मुख्य यजमान कन्हाई पटेल एवम् मुख्य पुरोहित पियूष पाण्डेय जी ने पूजा पाठ सम्पन्न कराया। इस कार्यकर्म का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जदयू नेता कन्हाई पटेल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कोरोना पॉजिटिव हो जाने की खबर सुन कार्यक्रतागण उदास और विचलित हो गए थे। उनके स्वास्थ्य लाभ, लम्बी आयु और विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए पूजा पाठ पवित्र स्थल मां काली मन्दिर में किया गया। जगतजननी मा काली नीतीश कुमार जी को जल्द स्वस्थ्य दीर्घायु करेंगे और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जल्द स्वस्थ्य होकर पहले कि तरह बिहार , बिहार की जनता और बिहारियत की सेवा करेंगे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर कन्हाई पटेल , राजमणि पण्डित , अधिवक्ता रवि गुप्ता , राजकुमार चौधरी ,पियूष पाण्डेय , राजवंती देवी , पप्पू मेहता , चक्रवर्ती राजा बाली , कृष्णा पटेल , ऋषिराज मिश्रा , सन्नी यादव , शम्भू सैगल एवम् श्याम पाठक ईत्यादि दर्जनों जदयू कार्यकर्यगण शामिल हुए।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: