क्राइमबिहार

बछवाड़ा बाजार में तीस लाख रुपए के जेवरात की भीषण डकैती

बछवाड़ा(राकेश कुमार यादव): शनिवार की अहले सुबह बछवाड़ा मेन मार्केट स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैतों के द्वारा स्वर्ण व्यवसाई लगभग तीस लाख रुपए के जेवरात डकैती की खबर से सनसनी फ़ैल गई।

Advertisements
Ad 1

पिड़ित स्वर्ण व्यवसाई एवं राजद के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास नें बताया कि वह दुकान के अंदर हीं सोए हुए थे। तभी लगभग तीन बजे सुबह कुछ हथियार से लैस लुटेरे दुकान के पिछले हिस्से का ग्रिल उखाड़ने लगे। आवाज सुनकर अंदर सोए स्वर्ण व्यवसाई उठकर देखा, तभी हथियार से लैस पांच लुटेरे अंदर घुसकर व्यवसाई को हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया। और एक एक कर सभी ज़ेवर जेवरात समेटकर लेकर चलते बने। उल्लेखनीय है कि लगभग तीस लाख रूपए की जेवरात डकैती का लागत मुल्य आकलन किया गया है। तत्पश्चात स्वर्ण व्यवसाई के शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच कर व्यवसाई का हाथ-पैर खोला। इसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस नें वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। शनिवार को आसपास के ग्रामीणों व बाजार के दुकानदारों नें बछवाड़ा बाजार स्थित मेन रोड को जाम कर दिया है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश नें बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द हीं सभी लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: