बिहार

एसएसबी जवानों ने नेपाल से ला रहे तस्करी का बैल को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी घूरना के जवानों ने शुक्रवार को नेपाल से तस्करी कर ला रहे बड़े नस्ल के 18 पीस बैल को किया जप्त। वही एसएसबी जवानों को देख तस्कर बैल छोड़ हुए फरार। मिली जानकारी के अनुसार सीमा पिलर संख्या-191 के समीप नरौआ गांव के पास नेपाल के तरफ से ला रहे बैलों को जवानों ने सूचना के आधार पर भारतीय क्षेत्र में धर दबोचा। इस अभियान में बीओपी प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में टीम लीडर एएसआई जनक राज एवं अन्य जवान शामिल थे। जप्त बैलों का कागजी खानापूर्ति के बाद आज 7जनवरी को घूरना ओपी पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

Related posts

नदी थाना पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार!

व्यवस्था के दावे बेअसर! आज भी सड़क पर सब्जी की दुकानें आज भी सजी

सीएम की सौगात : बरियारपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज, नई चीनी मिल भी लगेगी

error: