झारखण्ड

पुलिस ने बिहार जा रही अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की

झारखंड(न्यूज़ क्राइम 24): रामगढ जिले के NH/33 रांची पटना हाइवे के कुज्जु ओपी क्षेत्र से एक पिकअप गाड़ी से बिहार जा रही अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में रामगढ एसडीपीओ किशोर रजक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी शराब से लदे एक पिकअप गाड़ी हाइवे से बिहार की ओर जा रही है। 

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने जाल बिछाकर देर रात कुज्जु क्षेत्र के हाइवे में वाहन चेकिंग कर इस शराब की खेप को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार  शराब की कुल 61 पेटी बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा है। इस मामले में पुलिस ने कुज्जु ओपी में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: