ताजा खबरेंबिहार

पटना एम्स में नव वर्ष के पहले दिन चार नए कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में 4 नए मरीज संक्रमित पाए गए जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पटना एम्स के नोडल कोरोना ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एम्स में नववर्ष के पहले दिन चार नए कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है। एम्स में नववर्ष की शाम तक कुल सात कोरोना पीड़ित मरीज भर्ती थे , इनमें पटना के 5 मरीज एवं एक गया और एक भोजपुर का मरीज शामिल है। एम्स नोडल कोरोना ऑफ़िसर डॉक्टर संजीव कुमार ने लोगों से पुरजोर अपील की है कि कोरोना को खतरे को गंभीरता से लें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने पर हर हाल में लोग मास्क लगाकर निकले और भीड़भाड़ से बचें।

Related posts

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

बैंकिंग योजनाओं में तेजी लाकर पात्र लाभुकों को ससमय ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

error: