उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक

बलिया(संजय कुमार तिवारी): आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली। विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में पूछताछ की।

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश मिल रहे हैं, उसको प्राथमिकता पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। थाना प्रभारियों को पाबंदी आदि शांति व्यवस्था से से संबंधित तैयारी पूरी कर लेने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सभी एसडीएम, सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया

प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उजाड़ी झोपड़ी, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

error: