बिहार

गोलू के हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): मालसलामी थाना के पास अशोक राजपथ पर शव को रखकर जाम किया और थाना का घेराब कर हंगामा किया। वही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे बाजी भी की। साथ ही पुलिस प्रशासन से मुआबजा और हत्यारे को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। वही थाना के घेराब और जाम होने से अशोक राजपथ पर परिचालन बाधित रहा ,हालांकि की प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आस्वासन देने और समझा बुझा कर शांत कराने के बाद भीड़ को हटाया गया और परिचालन को सामान्य कराया गया। गौरतलब है कि बीते शनिबार के दोपहर में थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दो अपराधियो ने किसी बात पर विवाद के दौरान चाकू से गोद कर गोलू नाम के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में घायल युवक को इलाज में लिए NMCH ले गए थे। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना ट्रैफिक पुलिस के पास होगी अब अपनी दो एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

पटना की तर्ज पर मुंगेर-भागलपुर में बनेगा मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे किया, 3 महीने में मरम्मत का निर्देश

error: