बिहार

बरसों बीत गए नहीं हुआ टूटे सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या-12 प्राथमिक विद्यालय तोप नवाबगंज से पासवान टोला होते हुए लक्ष्मीपुर वीरपुर मुख्य सड़क तक जाने वाली पक्की सड़क 2 वर्ष पूर्व आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसका आज तक मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। टूटे सड़क में आज गड्ढे में मिट्टी भर का काम चलाओ बनाया जा रहा है। विभाग के इस रवैया से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। इस बात को लेकर स्थानीय ग्रामीण विनोद पासवान ने बताया कि यह सड़क लगभग 2 वर्ष पूर्व बाढ़ के कारण कई जगह पर ध्वस्त हो चुका है लेकिन आज तक ना तो किसी संवेदक के द्वारा और ना ही विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा इस सड़क का मरम्मत कराया गया। 2 वर्ष बीत जाने के बाद आज शनिवार को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा गड्ढों में मिट्टी डाला जा रहा है जो केवल खानापूर्ति कर रुपए का दुरुपयोग किया जा रहा है। स्थाई निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: