फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गांव की सरकार चुनने में आधी आबादी ने बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कहीं घूंघट में तो कहीं बुर्का पहने महिलाओं की बूथों पर लंबी कतार नजर आई। तेज धूप में भी बहुत सी महिलाएं ऐसी रही, जो अपने मासूम बच्चे को गोद में लिए खड़ी रहीं। मतदान को लेकर इस बार महिलाओं को खूब उत्साह दिखा। सुबह सात बजे के पहले ही महिलाएं घर का सारा काम छोड़ मतदान केंद्र की तरफ बढ़ गई और लाइन लगाकर खड़ी हो गईं। गोंनपुरा पंचायत में बूथ नंबर 72 पर मतदान को लेकर घूंघट में आई महिलाओ से लेकर बुजुर्ग महिलाओ में गजब का उत्साह देखा गया. वही महिलाओं का कहना है कि सुबह से आए हुए हैं और यहां धीमी गति से मत हो रहा है जिससे उनमें नाराजगी देखा गया। धिमी गति से मतदान का कारण पता चला कि यहां एक ही प्रवेश द्वार है जिसके कारण मौत धीरे-धीरे हो रही है । वही इस मतदान केंद्र पर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदान करने पहुंची थी। मत देने के बाद वृद्ध महिला का कहना था हमने वोट विकास के नाम पर दिया है जो हमारे गांव का विकास करेगा उसी का वोट रहेगा.
अधिकांश मतदान केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई। कतार में खड़ी रानी देवी ने कहा कि वह आज भोजन नहीं पकाई है। मतदान करने के बाद ही भोजन बनाएगी। सकरैचा के एक बूथ पर मतदान करने के लिए बच्चे को गोद में लेकर खड़ी शिला सिंह ने कहा कि मतदान करना हमारा पहला हक है। गांव की सरकार चुनने के लिए पांच वर्ष का इंतजार करना पड़ता है। हमारे एक मत से गांव का विकास करने वाला नेता चुना जाता है।
