बिहार

आतंक एक ही परिवार के 4 सदस्यों को फांसी पर लटकाया घर भी विस्फोट कर उड़ा दिया

बिहार(न्यूज़ साभार): गया से है जहां नक्सलियों ने कहर बरपाया है. पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने सूरज सिंह भोक्ता का घर विस्फोट कर उड़ा दिया और उसके दो बेटों एवं पुतोहू को फांसी पर लटका कर हतत्या कर दी।एक परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।मौके पर पहुंच पुलिस टीम छानबीन में जुटी है। यह नक्सली वारदात डुमरिया के मोनवार गांव में हुई है।घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने यहां एक पर्चा भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि षडयंत्र के तहत उनके चार साथी कोो सूर्ज सिंह भोक्ता ने अपने घर में ज़हर देकर मरवाया था और बाद में पुलिस की सहायता से फर्जी इनकाउंटर करवाया था।पर्चा में विश्वघात का आरोप लगाते हुए चार दो महिला समेत चार लोगों को सूली पर चढ़ा दिया और लिखा है कि गद्दारों व विश्वघातियों को ऐसी ही सजा दी जाएगी।

Advertisements
Ad 1

वही नक्सली ने अपने 4 साथियों का जिक्र करते हुए अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की शहादत का बदला बताया है।वही पुलिस इसकी सूचना पाते ही घटना स्थल पहुंची है और छानबीन में जुट गई है पर पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव में पुलिस ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया था। उक्त घटना को नक्सलियों के अन्य नेताओं ने फर्जी बताया था। नक्सली नेताओं का कहना था कि जिस घर में नक्सली ठहरे थे, उस घर के लोग पुलिस से मिलकर पहले खाने में जहर देकर मार दिया और फिर पुलिस को बुलाकर झूठा एनकाउंटर करवाया। इसी के विरोध में बीती रात की घटना को अंजाम दिया गया है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: