बिहार

एसएसबी जवानों ने मवेशियों को किया जप्त एक तस्कर गिरफ्तार

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी भेड़ियारी के जवानों ने भारतीय क्षेत्र से 5 मवेशियों को नेपाल ले जाते समय मवेशियों को जप्त करने में सफलता पाई तथा एक तस्कर को भी धर दबोचा. मिली सूचना के अनुसार आज दिनांक 28 सितंबर,2021,मंगलवार को एसएसबी 56 वीं वाहिनी भेड़ियारी बीओपी के सहायक उपनिरीक्षक बिमल शर्मा,मुख्य आरक्षी कृष्ण प्रताप सिंह एवं आरक्षी चंदन कुमार ने बॉर्डर पिलर संख्या 179/1 इस्लामपुर के समीप नाका लगाया।अहले सुबह करीब 4:30 बजे भारतीय क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 15 मीटर अंदर एक व्यक्ति को मवेशियों को नेपाल की ओर ले जाते देखा तो जवानों को देख वह व्यक्ति भागने लगा।जवानों ने उसे धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मजबूर पिता मोहम्मद मसीब, ग्राम- इस्लामपुर, वार्ड संख्या-12 जोगबनी का निवासी बताया।उसने बताया कि वह नरपतगंज से 5 मवेशियों जिसमें तीन पाड़ी तथा दो पाड़ा को खरीद कर ला रहा था और नेपाल ले जा रहा था। परंतु उसने मवेशियों से खरीदने का कोई भी कागजात एसएसवी जवानों को नहीं दिखा पाया। जवानों ने मवेशियों को जब तक करने के साथ ही उक्त तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया. एसएससी जवानों ने कागजी खानापूर्ति के बाद मवेशियों को फाटक के सुपुर्द किया,तो वहीं गिरफ्तार तस्कर को जोगबनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

NEET UG परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू, जवाहर नवोदय विद्यालय में बनेगा केंद्

फुलवारीशरीफ में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम की शुरुआत, 600 परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस सख्त, ‘शक्ति सुरक्षा दल’ की समीक्षा बैठक आयोजित

error: