बिहार

राजाजी वास स्थान पर किया गया भगैत का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के पथराहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 18 मंडल टोला के समीप राजा जी वास स्थान पर भगत का आयोजन किया गया है. ग्रामीणों की राजाजी वास स्थान मंदिर में गहरी आस्था है। प्रतिदिन ग्रामीण यहां पूजा पाठ करते हैं। कोई भी शादी-विवाह या अन्य किसी उत्सव पर यहां विशेष पूजा की जाती है. ग्रामीणों के सहयोग से पूर्व ही मंदिर का निर्माण करवाया गया है। ग्रामीणों के द्वारा ही आज दिनांक 21 मार्च रविवार से कल 22 मार्च सोमवार तक 24 घंटे का भगैत का आयोजन किया गया है। इस भगैत के भगैतिया के रूप में मुखी लाल यादव,धनेश्वर यादव सहित अमरौरी तथा मानिकपुर की अन्य भगैतिया शामिल हैं. इस भगत कार्यक्रम में पथराहा वार्ड संख्या-18 मंडल टोला के जयराम मंडल, शिबूलाल मंडल, जगन्नाथ दास, श्री लाल दास, जगदीश मंडल, नित्यानंद मंडल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तारानंद मंडल, रामानंद राम सहित सभी ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग है।

Related posts

पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया

अतिक्रमण पर कार्रवाई, दुकान आवंटन को लेकर दुकानदारों में नाराजगी

किराना दुकानदार को मारी गोली अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगबाएं पैर में लगी गोली

error: