उत्तरप्रदेश

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का पुलिस ने किया निरीक्षण

बलिया(संजय कुमार तिवारी): पंचायत चुनाव को लेकर मनियर पुलिस ने किया मनियर क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण ग्रामीणों से ली जानकारी । मंगलवार को मनियर थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। मुड़ियारी , बिसनपुर कोटवा महेंद्र सहित आस पास के सभी बूथों पर पुलिस पहुंची। इन्होंने बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा ग्रामीणों से जानकारी ली कि क्या कभी चुनाव में यहां झगड़ा फसाद हुआ है। वहीं झगड़ा फसाद करने वाले लोगो के बारे में जानकारी ली। साथ ही बूथों के आस पास रहने वालों को भी हिदायत दी गई। गौरतलब है कि अप्रैल में पंचायत चुनाव होने वाला है । ऐसे में पुलिस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। पिछले एक सप्ताह से बूथों का निरीक्षण चल रहा है।

Related posts

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

error: