क्राइमताजा खबरेंबिहार

बच्ची के गले से उच्चक्को ने सोने का लॉकेट छीन कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी: पटना पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी राजधानी के सड़को पर चोर उचक्के का उत्पात जारी है। ताजा मामला है पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला इलाके का। जहाँ अपने घर के पास खेल रही बच्ची के गले से उच्चक्को ने सोने का लॉकेट छीन कर फरार हो गया । वही इस घटना की पूरी बारदात पास के लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। तस्वीरों में उचक्के रेकी करते नजर आता है फिर सन्नाटा देख कर बच्ची को बहला फुसला उसके गले से सोने का लॉकेट लेकर फरार हो जाता है।। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बच्ची के घर लौटने पर उसके गले से सोने का लॉकेट गायव देखा, जिसके बाद बच्ची से पूछ- ताछ की तव पता चला कि किसी उच्चक्के ने गले से लॉकेट खिंच कर फरार हो गया.

Advertisements
Ad 1

इस घटना के बाद परिजनों ने पास के लगे CCTV को खंगाला, जिसमे उच्चक्के की सारी करतूत CCTV में रिकॉर्ड हो गई। वही पीड़ित परिजनों ने CCTV फूटेज उच्चक्के की पहचान की और ज्वेलरी के दुकान में बेचने आये उच्चक्के को धर दवोचा. जहां लोगो ने उसकी पिटाई की ,साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।जहां पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए ज्वेलरी दुकान से रेंगे हाथ उस उच्चक्के को चोरी के लॉकेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने CCTV फुटेज से उच्चक्के से पहचान की। साथ ही उससे कड़ी पूछ ताछ की, जिसमे उच्चक्के ने लॉकेट ले कर भागने की बात कबुल की । फिलहाल पुलिस ने उच्चक्के से कड़ी पूछ ताछ कर गैंग के अन्य साथियों की जानकारी भी जुटा रही है।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: