उत्तरप्रदेश

समाजवादी युवजन सभा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): समाजवादी युवजन सभा के राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रविप्रकाश के नेतृत्व में किसान विल के विरोध सहित कुल सात सूत्रीय एक ज्ञापन सोमवार को देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सर्वेश कुमार सौंपा। पत्रक में किसान विल को किसान विरोधी बताते हुए वापस लिये जाने की मांग के साथ, डीजल, पेट्रोल, गैस की दामों में बेतहासा बढ़ोत्तरी करने, तेजी से बढ़ते अपराध, लूट-खसोट, ब्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं के उत्पीड़न व जर्जर सड़कों के निर्माण कराने की मांग शामिल रही। ज्ञापन देने से पूर्व दर्जनों की संख्या में युवाओं ने तहसील मुख्यालय के मुख्य द्वार पर कुछ समय के लिए जाम कर गगनभेदी नारे भी लगाये। इस मौके पर अमलेश कन्नौजिया, शाहिद समाजवाद, हिमांशु यादव, विशाल कन्नौजिया, अजीत यादव आदि युवक मौजूद रहे।

Related posts

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

error: