क्राइमताजा खबरेंबिहार

पुलिस ने शराब कारोबारी के घर किया छापेमारी

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर मंगलवार को उत्पाद विभाग अररिया , एंटी लिकर टास्क फोर्स तथा बथनाहा ओपी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से बथनाहा ओपी क्षेत्र के भदेश्वर स्थित मुसहरी बस्ती ,बालूगढ़ आदिवासी बस्ती में तथा फुलकाहा थाना क्षेत्र के भांगही आदिवासी बस्ती में दर्जन भर से अधिक घरों में तलासी किया गया । लेकिन पुलिस बल को देखते ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले रफूचक्कर हो गए तो वही इस छापेमारी अभियान में दोनों ही जगह से पुलिस बल को कुछ भी हाथ नहीं लगा । इस छापेमारी अभियान में बैजनाथ प्रसाद एंटी लिकर टास्क फोर्स , संजीत कुमार उत्पाद विभाग अररिया , अमिताभ चंद्रा , धर्मवीर कुमार , बथनाहा ओपी के एस आई विजय कुमार के साथ-साथ साथ दो दर्जन से अधिक पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया चार्टर डे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

error: