क्राइमताजा खबरेंबिहार

बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार!

पटनासिटी: राजधानी के सड़को पर बाइक लुटेरा और चोर गिरोह सक्रिय है। बही लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाये पुलिस को चुनौती बन गई है।ताजा मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस की टीम ने करवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के सदस्य एक सदस्य मृत्युंजय कुमार उर्फ मक्कू को चोरी के बाइक और स्कूटी के साथ मथनी तल इलाके से गिरफ्तार किया है। बही दिन के उजाले में कचौड़ी गली से स्कूटी चोरी करते हुए गिरोह के दूसरे सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया.

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी की घटना की सूचना मिल रही थी।जिसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई।जिसमें छापेमारी के दौरान दो स्कूटी और एक बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी है और पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछ ताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

पटना डीएम का बड़ा आदेश, कक्षा 8 तक के स्कूलों की गतिविधियां सुबह 11 बजे तक सीमित

पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्रों पर हमले की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने की कड़ी निंदा

पटना सिटी में दो अलग-अलग हत्या के प्रयास मामलों में 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

error: