बिहार

पटना में गंगा नदी में स्नान कर रहे 4 युवक डूबे

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर गंगा नदी में स्नान करने गए 4 युवक डूब गए। वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना पटना के दीघा घाट की है। चारों युवक नौबतपुर के रहने वाले है। सभी युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि नौबतपुर के रहने वाले चारों युवक अपने परिवार के साथ दीघा में बरसी पर आए थे। इसी दौरान गंगा नदी में स्नान करने गए चारों युवक देखते ही देखते नदी के गहरे पानी में डूब गए।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश कर रही है। घटना के बाद युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: