फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): एम्स में शुक्रवार को 4 मरीजों की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो गई । वही 16 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया । इसके अलावा नए मरीजो में 13 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में शुक्रवार को पटना कि 30 वर्षीय संध्या कुमारी, झारखंड कि 55 वर्षीय गीता देवी, गया कि 35 वर्षीय बबिता देवी जबकि नालंदा कि 70 वर्षीय कांति देवी कि मौत कोरोना से हो गयी। जबकि 13 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वही एम्स में शुक्रवार देर शाम तक कुल 65 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था ,जिसमे पटना के 8, भोजपुर, जमुई, झारखंड, नालंदा के मरीज शामिल हैं।
