बिहार

मालवाहक ट्रक की ठोकर से 35 वर्षीय बाइक सवार की मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर बथनाहा बीरपुर चौक स्थित एक मालवाहक ट्रक की ठोकर से 35 वर्षीय बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गई । घटना गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब की बताई जा रही है । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मालवाहक ट्रक जोगबनी से फारबिसगंज की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार बीरपुर रोड से फारबिसगंज जाने के लिए मुड़े तभी वे ट्रक संख्या एच आर 38 ए एफ 1024 की चपेट में आ गए तथा उनकी मौत मौके पर ही हो गई जबकि बाइक चालक संतोष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए । मृतक बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के चकोड़वा गांव वार्ड संख्या-5 निवासी स्व०रामाशीष ठाकुर का पुत्र सुनील ठाकुर (35 वर्ष) बताया जाता है ।

आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम _

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन तथा ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक के शव को एम्बुलेंस में बीच रोड़ पर ही रख कर घंटों हंगामा किया तथा एन एच पर टायर जलाकर रोड जाम कर प्रदर्शन किया । मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे । जबकि पीड़ित परिजनों से बथनाहा थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बात करना चाहा तथा समझना बुझाना चाहा तो लोगो ने थाना अध्यक्ष पर भी हमला कर दिया । वहीं भीड़ में कुछ उपद्रवियों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रक का शीशा तोड़कर तथा टायर का हवा निकालकर ट्रक को भी शक्तिग्रस्त कर दिया ।

सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार __

सड़क जाम के दौरान राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । बथनाहा बीरपुर चौक का मुख्य मार्ग पर सभी ओर प्रदर्शनकारियों द्वारा बास बल्ला से जाम करने के साथ साथ टायर भी जलाया गया था जिसके कारण आवागमन लगभग ठप्प हो गया था जिस कारण बथनाहा बीरपुर मार्ग तथा जोगबनी फारबिसगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई थी । वहीं राहगीरों को अपने गंतव्य स्थान के लिए पैदल ही जाते देखा गया।

Advertisements
Ad 1

मौत के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा है __

युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं गांव में मातम छा गया । मृतक का तीन पुत्र है । जबकि सुनील सोनापुर दुर्गा मंदिर के पास सैलून चलता था । वहीं गांव के गणमान्य व्यक्ति मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे है ।

मौके पर पहुंचे अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि __

घटना की जानकारी मिलने के बाद फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज बीडीओ संजय कुमार , फारबिसगंज सीओ चंद्र शेखर कुमार, जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित यादव , सोनापुर के पूर्व मुखिया बसंत दास,मनोज मंडल , समाजसेवी नागेश्वर यादव ,गिरेंद्र ठाकुर आदि के समझाने बुझाने के पश्चात परिजनों ने रोड जाम को खाली किया तथा शव को पोस्मार्टम के लिए अररिया भेजा गया । वहीं घटना स्थल पर जोगबनी ,बथनाहा ,फारबिसगंज तथा नरपतगंज थाना के पुलिस जवान भी मौजूद थे ।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: