बिहार

पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल और कैंसर अवेयरनेस सोसायटी द्वारा आयोजित कैंसर वॉकाथन मैं 300 लोगो ने लिया हिस्सा

पटना/फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): शनिवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर कैंसर से बचने और कैंसर रोग के इलाज के प्रति लोगों को तत्पर रहकर जागरूक करने के उद्देश्य से पटना के पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल का पारस कैंसर सेंटर और कैंसर अवेयरनेस सोसायटी ने संयुक्त रूप से वॉकाथन का आयोजन किया .

इस वॉकाथन में करीब 300 लोगों ने भाग लिया और कैंसर से लोगों को बचाने के लिए जागरूक करते रहने का संकल्प भी दोहराया. कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के जनरल सर्जरी के डायरेक्टर डॉ एए हई की अध्यक्षता में आयोजित हुए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में अनुभवी डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों के अलावा कैंसर से पीड़ित और कैंसर से उबर चुके मरीज भी शामिल हुए, जो कैंसर को हराने के अपने अनुभवों को साझा किया.

वहीं डॉ एए हई ने बताया, “दुनिया में प्रतिवर्ष सामने आनेवाले कैंसर केस में 40 प्रतिशत केस को रोकना संभव है. ये 40 प्रतिशत कैंसर तंबाकू और शराब से होता है.यदि लोग इन दोनों को पूरी तरह त्याग दें तो कैंसर के केस में भारी कमी आएगी. हमलोग इसी तथ्य से लोगों को रूबरू कराने और उन्हें प्रेरित करने के लिए इस वॉकाथन का आयोजन किए थे.

Advertisements
Ad 1

विश्व कैंसर दिवस पर निकला है यह वॉकाथन पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल से शुरू होकर आईजीआईएमएस गेट तक करीब 1.2 किमी की दूरी तय किया. इस कार्यक्रम में कैंसर से बचाव और इसके रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के बारे में कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने टिप्स दिए.साथ ही साथ इसमें कैंसर से बचने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताया गया. इस कार्यक्रम के बाद निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर भी लगाया गया. इस शिविर में हर वर्ग के लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम में पारस हेल्थकेयर ईस्ट के रीजनल डाइरेक्टर डॉ. सुहास आराध्य तथा कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सचिव कैंसर एवं पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंसलटेंट – डॉ. शेखर केसरी विशेष रूप से लोगों को सम्बोधित किया. पारस हेल्थ केयर के रीजनल डायरेक्टर डॉ सुहास आराध्य ने कहा, ”प्राणघातक कैंसर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.इसे हम सब को मिलकर कम करना होगा.“

वहीं डॉ. शेखर केसरी ने कहा, “ हमारा मकसद है कि ज्यादा – से- ज्यादा और दूर-दराज के लोगों तक कैंसर से जुड़े जागरूकता संदेशों को पहुंचाया जाय. इसलिए इस कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया था.इनमें लायंस क्लब, रोटरी क्लब, गाइनिकोलॉजिकल सोसाइटी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाएं शामिल रहीं. यही नहीं, इसमें राज्य के स्वास्थ्य सचिव, स्टेट हेल्थ सोसाइटी के सचिव और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे.

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: