बिहार

एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 8 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में रविवार को 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 8 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में औरंगाबाद कि 60 वर्षीय कमलावती देवी, पत्रकारनगर के 58 वर्षीय विमल कुमार शर्मा जबकि नालंदा कि 73 वर्षीय चिता देवी कि मौत हो गयी है । वहीं रविवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 8 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे भोजपुर, औरंगाबाद, पटना, देवधर के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में पलामू के प्रसिद्व डॉ नादिर रिज़वी समेत दो मरीजो ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया । इसके अलावा पीएमसीएच की ओबीएस एन्ड गायनी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ शांति एच बी सिंह की स्थिति कोरोना से गंभीर बनी हुई है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.एम्स में डॉ शांति एच बी सिंह को शनिवार सुबह भर्ती कराया गया था। वहीं कोरोना ग्रस्त आईएमए बिहार के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अजय कुमार की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: