क्राइमझारखण्डताजा खबरें

लूट मामले के तीन अपराधी गिरफ्तार!

IMG 20210204 WA0051

धनबाद: पिछले दिनों मनियाडीह थाना क्षेत्र में हाइवा लूट की घटना घटी थी. पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने दो हाइवा के साथ 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है।लूट की दो वारदात सिटी एसपी आर रामकुमार ने बताया कि 19 नवंबर की रात को मनियाडीह थाना क्षेत्र के मछुआरा जंगल में दो मुहानी के पास पांच से छह अज्ञात अपराधियों ने हाइवा चालक और खलासी से मोबाइल लूट लिया था. दूसरी घटना मानियाडीह थाना क्षेत्र के माधोजोरा पहाड़ पर हाइवा की लूट हुई थी, जिसमें चालक से रुपये और मोबाइल भी अपराधियों ने लूट लिए थे.

मोटरसाइकिल से मिला सुराग-

वारदात में उपयोग की गई बाइक की विस्तृत जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने सादिक अंसारी को गिरफ्तार किया. सादिक की निशानदेही पर दो अन्य अपराधी शाहिद अंसारी और आफताब अंसारी को क्रमशः बाघमारा और बलियायपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से लूटी गई दो हाइवा को बरामद किया गया है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

दीपावली बनी ऐतिहासिक, वीर महिला जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया पारंपरिक लोकनृत्य