बिहार

22 साल की युवती का सफल हार्ट वाल्व ऑपरेशन, तीन दिन में मिली छुट्टी

फुलवारीशरीफ, अजित। अररिया की 22 साल की मोनी कुमारी (बदला हुआ नाम) को सांस लेने में तकलीफ और दिल की धड़कन तेज होने की शिकायत पर परिजन पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जांच में पता चला कि उसके दिल के बाएं वाल्व में सिकुड़न और रिसाव है. यह स्थिति गंभीर थी और समय पर इलाज नहीं होता तो हार्ट फेल या संक्रमण हो सकता था।

कार्डियो थोरासिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) विभाग के डॉक्टर चंदन कुमार की देखरेख में मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया. इसमें केवल 2.5 इंच का छोटा कट लगाकर एमआईसीएस तकनीक से हार्ट वाल्व बदला गया।

Advertisements
Ad 1

डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि इस सर्जरी में कट छोटा होता है, खून बहने और कॉम्प्लिकेशन की संभावना कम रहती है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है. सर्जरी के बाद मरीज को केवल तीन दिन में छुट्टी दे दी गई। पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि मरीज गंभीर हालत में आई थी और डॉक्टरों की टीम ने सही समय पर उसकी जिंदगी बचा ली।

Related posts

पटना सिटी में मुख्यमंत्री ने मंदिरों में टेका मत्था, बिहार की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

error: