बिहार

शेखपुरा के 21 SC बहुल गांव बनेंगे ‘आदर्श ग्राम’, PM-AJAY योजना पर DM ने की समीक्षा बैठक

शेखपुरा,  उमेश कुमार : अनुसूचित जाति बहुल गांवों को समग्र विकास से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। शनिवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की। बैठक में योजना के वार्षिक कार्य योजना के मूल्यांकन और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिले के 21 गांव चयनित :

PM-AJAY योजना के तहत SC बहुल गांवों को ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा। शेखपुरा जिले से कुल 21 गांवों का चयन किया गया है।

प्रखंडवार सूची :

  1. शेखपुरा: औधे फरीदपुर, गगरी हसौड़ी, गुन्हेसा, कुशुम्भा, बांकरपुर
  2. अरियरी: हजरतपुर, मड़रोंरं, उसरी, ऐफनी/सनैया, बहादुरपुर, देवपुरी
  3. बरबीघा: मालदह, केवटी, मलिकचक, मिल्की चक, जगदीशपुर, उखदी, कन्हौली, सर्वा, कुटौत, मिर्जापुर, दोवाड़ीह
  4. चेवाड़ा: चकन्द्रा, लहना माने, बेंगुचा
  5. शेखोपुरसराय: अम्बारी, पानापुर, शादिकपुर
  6. घाटकुसुम्भा: पानापुर, गगौर, जितवारपुर, बेलौनी

इन 10 क्षेत्रों में होगा विकास :

योजना का मुख्य उद्देश्य SC और गैर-SC आबादी के बीच सामाजिक-आर्थिक असमानता को खत्म करना है। विकास का मूल्यांकन 10 मुख्य क्षेत्रों के 50 सूचकांकों पर होगा। इसमें पेयजल-स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क-आवास, बिजली-स्वच्छ ईंधन, कृषि, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन शामिल हैं।

समितियों का गठन :

योजना की निगरानी के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इसमें DDC, सिविल सर्जन, DPO, DPRO, कृषि पदाधिकारी सहित सभी विभागों के प्रमुख सदस्य हैं।

वहीं जमीनी स्तर पर काम के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर भी समिति बनाई गई है। इसमें पंचायत के SC सदस्य, सचिव, आशा, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, किसान सलाहकार सहित 12 सदस्य होंगे।

डीएम ने निर्देश दिया कि जिला कल्याण पदाधिकारी और सभी BDO, BPRO हर 3 महीने पर समिति की बैठक अनिवार्य रूप से करें। ताकि चयनित गांवों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे।

Related posts

सहकारी बैंकों को बनाएंगे आधुनिक, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य : सीएम सम्राट चौधरी

खादी संस्थाओं एवं समितियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

जिले के सभी प्रखंडों में 01-07 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा “विश्व स्तनपान सप्ताह”

error: