बिहार

खेमनीचक में विशाल मेगा मार्ट के पास लावारिस मिला 2 साल का बच्चा

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनी चक स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास एक दो साल का बच्चा लावारिस हालत में रोता हुआ पाया गया. इसके बारे में स्थानीय लोगों ने रामकृष्ण नगर थाना को सूचना दिया.इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और छानबीन में जुट गई. करीब 2 घंटे बाद स्थानीय साइबर सेनानी ग्रुप एवं सोशल मीडिया में बच्चों के फोटो को शेयर करने के बाद उसके परिजन रामकृष्ण नगर थाना पहुंचे जहां से पुलिस ने बच्चा को उसके माँ और बहन के हवाले सौंप दिया. अपनी मां और बहन को देख बच्चा वहां खिलखिलाना लगा और दौड़कर उनकी गोद में चला गया.

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट खेमनीचक में 2 साल के बच्चे को रोता हुआ देख लोग पुलिस को सूचित किए. साइबर सेनानी ग्रुप और स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया मे फोटो शेयर किया और लिखा की इस बच्चे के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो रामकृष्ण नगर थाना से संपर्क करें. उन्होंने बताया कि 2 साल का बच्चा अपना और अपने परिवार वालों का नाम पता बता पाने की स्थिति में नहीं था. करीब 2 घंटे बाद उसके परिजन थाना पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा खेलते हुए अचानक भटकते हुए उधर चला गया था लोग भी अपने स्तर से खोजने लगे हुए थे तभी किसी ने कहा कि उनके बच्चे का फोटो मोबाइल में शेयर किया हुआ है और बच्चा रामकृष्ण नगर थाना में है।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: