बिहार

मोदी सरकार ने की नौकरियों की बरसात : नंदकिशोर यादव

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व  मंत्री  नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में नौकरियों की बरसात की है। यह ऐसी बरसात है जिससे युवाओं के चेहरे खिल उठे हैं। नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा पीएम मोदी ने नौकरी देने के वादे को निभाते हुए एक बार फिर दिखा दिया है कि जो वह कहते हैं, उसे पूरा करके भी दिखाते हैं। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने मंगलवार को 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।

पूरे देश में 45 जगह पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पटना में भी ऊर्जा ऑडिटोरियम में रोजगार मेले का आयोजन कर  बिहार के 125 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये गये। श्री यादव ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये जा रहे हैं।मोदी सरकार की ओर से पहला रोजगार मेला 22 अक्‍टूबर 2022 को आयोजित किया गया था, इसमें 75 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

Advertisements
Ad 1

दूसरे मेले में 71 हजार, तीसरे मेले में 71 हजार, चौथे मेले में 71 हजार, पाचवें-छठे-सातवें मेले में 70-70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गये थे। वहीं, इसी वर्ष अगस्त महीने में आयोजित आठवें रोजगार मेले 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। साथ ही मंगलवार को आयोजित नौवें रोजगार मेले में भी 51 हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। नंदकिशोर यादव ने कहा कि आजादी का यह अमृत काल युवाओं के लिए भी अविस्मरणीय साबित हुआ है।

Related posts

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

जदयू विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मसौढ़ी के विकास पर दिया जोर

error: