बिहार

कोरोना से 2 की मौत, एम्स में फैकल्टीज के बीच कोरोना टीकाकरण सम्पन्न

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शुक्रवार को 2 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 3 मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में महनार निवासी 35 वर्षीय अफसाना खातून और बक्सर के 45 वर्षीय रामनिवास उपाध्याय कि मौत हो गयी है । वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 3 नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं. इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

वहीं एम्स में फैकल्टीज का कोरोना वैक्सीनेशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। कोरोना वैक्सीनेशन अंतिम दिन कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार,पैथोलॉजी विभाग की डॉ सुरभी, बायोकेमिस्ट्री विभाग कि डॉ साधना शर्मा सहित 246 को वैक्सीन दिया गया । इस तरह एम्स में कुल 2649 फैकल्टीज को कोरोना टीकाकरण कराया गया।

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: