बिहार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पटना सिटी का 19वां अंचल सम्मेलन संपन्न

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बिहार हितैषी पुस्तकालय मंगल तलाब में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 19वा अंचल सम्मेलन किया गया।सबसे पहले का झंडोतोलन किया गया झंडोतोलन कॉमरेड ने किया उसके बाद झंडा गीत गाया गया फिर आंदोलन के शहीदों के याद में शहीद बेदी पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करके सम्मेलन आरंभ किया गया। इसके बाद एक आम सभा किया गया जिसका अध्यक्षता कॉमरेड जितेंद्र कुमार ने किया। साथ ही पटना सिटी पार्टी के पुराने साथियों सुमन सौरव, जयप्रकाश मालाकार योगेन्द्र कुमार, परवेज अहमद, शाकुंतल प्रजापति,आदि को सम्मानित किया गया।

आम सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाकपा नेता मोहन प्रसाद,ने कहा कि जब से मोदी सरकार आयी है महँगाई बेकारी अपराध बेलगाम है जनता कराह रही है सरकार को जनता के हितों से कुछ नही लेना है इसलिए सभी लोग को एकजुट होकर इस सरकार को हटाना होगा।

पटनासिटी अंचल प्रभारी और राज्य कार्यकारणी नेता विस्वजीत कुमार,कहा कि देश मे आज भी भेदभाव जारी है दलितों पिछड़े पर आज भी अत्याचार जारी है और सरकार अमृतवर्ष मना रही है।

कम्युनिस्ट पार्टी सही मायने में गरीबो की पार्टी है इसे मजबूत करने होंगे, किसान नेता रबिन्द्र नाथ राय ने कहा कि सीपीआई ही एकमात्र पार्टी है जिसका चुनाव चिन्ह आज तक नही बदला, जो लोग देश के आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की चापलूसी करते थे वह आज देशभक्त बन रहे है आज हर घर तिरंगा फहराने को बोल रहे है वह अपनी लाज बचा रहे है।सभा को शिक्षक नेता भोला पासवान,मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, नगर निगम के नेता मंगल पासवान,छात्र नेता पुष्पेन्द्र शुक्ला कर्मचारी नेता कैसर आलम आदि ने भी अपनी बात रखी।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: