बिहार

पटनासिटी में 17 लीटर शराब बरामद!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) स्पेशल ड्राइव के तहत चौक थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 17 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष राज किशोर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कैमाशिकोह क्षेत्र से 10 लीटर देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अंजू देवी, बिट्टू कुमार तथा एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं।

Advertisements
Ad 1

वहीं, किला घाट क्षेत्र से 7 लीटर देशी शराब के साथ कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया। चौक थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

error: