क्राइमबिहार

फुलवारी में नशीले पदार्थों के साथ 14 गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहा अभियान में नशे के सामग्री के साथ 14 नशे के धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने पिछले दो माह में करीब सौ लोगो को नशे के सामग्री कारोबार में गिरफ्तार किया है जिससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है.

थाना अध्यक्ष शफीर आलम के मुताबिक फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत स्मैक में 06 एवं गांजा में 02 तथा देशी शराब में 02 एवं अंग्रेजी शराब में 04 कुल 14 अभियुक्तों की अलग अलग कांडो में गिरफ्तारी हुई है जिन्हे आवश्यक कागजी कार्यवाई के बाद जेल भेजा गया. शराब तस्करी करने वालों के पास से 7.11 ली अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए अनुभव आनंद उम्र करीब 18 वर्ष , दोघड़ा थाना बिहटा जिला पटना वर्तमान में आदर्श नगर रोड न0 03 किराये के मकान में रहता है.मोहित कुमार उम्र करीब 21 वर्ष, आदर्श नगर, अमित कुमार उम्र करीब 25 वर्ष बिन्दुगावा थाना कोईलवर जिला भोजपुर वर्तमान पता पुलिस कॉलोनी डी- 72 गर्दनीबाग, रोहित कुमार उम्र करीब 26 वर्ष, फतेहाबाद थाना पारू जिला मुजफ्फरपुर वर्तमान आदर्श नगर रोड न0 01 शामिल हैं.

Advertisements
Ad 1

02 व्यक्तियो को मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया जिनके नाम सत्येन्द्र चौहान उम्र करीब 25 वर्ष चेरूई बेलदारी थाना- नुरसराय जिला – नालंदा , राजकुमार उम्र करीब 20 वर्ष टहलटोला हैं. इनके पास से 2 पुडिया (40 ग्राम गांजा बरामद हुआ. समीर आलम उम्र करीब 19 वर्ष नौबतपुर जिला पटना 2. अयान आलम उम्र करीब 18 वर्ष पिता सफीक आलम साकिन गडिहारा थाना मसौढ़ी कुल 2 व्यक्तियों को देशी दारू के साथ पकड़ा गया . इनके पास से 30 लीटर देशी दारू मिला

इसके साथ ही छः व्यक्तियों को मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़ा गया.इनके पास से 8 पुडिया स्मैक मिला है .स्मैक के साथ सोनु चौधरी उम्र करीब 21 वर्ष साकेत बिहार रोड नं0- 02 थाना- पत्रकार नगर , राजा कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता राजदर्शन राम सा०- टमटम पडाव,संतोष कुमार उम्र करीब 19 वर्ष टमटम पडाव, अरविंद कुमार उम्र करीब 24 वर्ष टमटम पडाव शामिल हैं. सुर्यकांत कुमार उम्र करीब 19 वर्ष नयनचक ,हीरा कुमार नयनचक पकड़े गए . पुलिस ने नशे के सामग्री बेचने के आरोप में सभी 14 लोगो को जेल भेजा है.

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: