बिहार

114691 वार्ड सचिवों को मिला ‘आप’ सांसद संजय सिंह का साथ, नीतीश कुमार को लिखा पत्र

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बताया कि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में कार्यरत वार्ड सचिवों की सेवा नियमित करने के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि बिहार में पंचायती राज व्यवस्था के तहत विभिन्न पंचायतों में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिव के रूप में 114691 वार्ड सचिव चार वर्ष से पूरी निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि इन लोगों को इतने लंबे शासनकाल में पारिश्रमिक तो नहीं दिया गया और अब इनकी सेवा भी समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पंचायत वार्ड सचिव संघ ने पटना में अपनी मांग को लेकर अपनी बात रखी है। अपने सेवा काल में नि:स्वार्थ भाव से एवं बिना पारिश्रमिक के इन लोगों ने “मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना” के अलावा विधानसभा चुनाव एवं कोरोना काल में अपनी सेवा दी है। सांसद संजय सिंह ने बिहार सरकार से अनुरोध किया है कि इनके सराहनीय कार्य एवं सेवा को ध्यान में रखते हुए इनकी सेवा बहाल रखी जाए एवं इन्हें नियमित करने की व्यवस्था की जाए।

Related posts

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा आदर्श केंद्रीय कारा बेउर,का औचक निरीक्षण

error: