बिहार

एम्स पटना की संस्थान निकाय की 10वीं बैठक आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था पटना में बुधवार को संस्थान निकाय (इंस्टीट्यूट बॉडी) की 10वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राधा कृष्ण धीमन, अध्यक्ष, AIIMS पटना ने की। प्रो. (ब्रिग.) डॉ. राजू अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, AIIMS पटना, बैठक में सदस्य सचिव के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में कई प्रतिष्ठित सदस्य स्वयं उपस्थित रहे, जिनमें तारिक अनवर, सांसद (लोकसभा); सतीश चंद्र दुबे, सांसद (राज्यसभा); डॉ. टी. एन. सिंह, निदेशक, IIT पटना; डॉ. सिद्धार्थ दत्ता गुप्ता, पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी), AIIMS नई दिल्ली; डॉ. जे. बी. शर्मा, प्रिंसिपल डायरेक्टर, यशोदा मेडिसिटी, गाजियाबाद; डॉ. विक्रम काते, डीन (अकादमिक), JIPMER पुडुचेरी; डॉ. राधिका श्रीनिवासन, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, PGIMER चंडीगढ़; तथा डॉ. निगहत हुसैन, प्रोफेसर, AIIMS रायपुर शामिल थे।

जो सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में डॉ. पूनम प्रसाद भदानी, डीन (अकादमिक) एवं नीलोत्पल बल, उप निदेशक (प्रशासन), AIIMS पटना भी उपस्थित रहे। AIIMS पटना की संस्थान निकाय में कुल 16 सदस्य हैं। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में नामित नए सदस्यों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें प्रो. सचिन चतुर्वेदी, कुलपति, नालंदा विश्वविद्यालय; पुण्य सलिला श्रीवास्तव, IAS, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय; प्रत्यय अमृत, IAS, मुख्य सचिव, बिहार सरकार; होवेयदा अब्बास, अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, MoHFW; तथा डॉ. टी. एन. सिंह, निदेशक, IIT पटना शामिल हैं।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने AIIMS पटना के विकास को और गति देने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। संस्थान निकाय ने एम्स पटना द्वारा अब तक की गई प्रगति की सराहना की और बिहार तथा पूर्वी भारत के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक का समापन एम्स पटना को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: