झारखण्ड

कार्यकताओं व प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हुई!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): कतरास अंगारपथरा ओपी अंतर्गत काँटापहाड़ी में चल रहे आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इंटक कार्यकताओं व प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हुई.पता चला है कि आउटसोर्सिंग में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की मांग को लेकर कई दिनों पूर्व आंदोलकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था.जिसके आलोक में कई बार आश्वासन दिया पर आश्वासन धरा का धरा रह गया.अंततः आंदोलकारियों ने आज कम्पनी परिसर में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य हो गए.हंगामा के बाद बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया.साथ ही कम्पनी प्रबन्धन के मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि कम्पनी प्रबन्धन से वस्तुस्थिति पर चर्चा कर आने वाले दिनों में सम्भवतः समाधान कर मांगो को पूरा किया जाएगा.फिलहाल आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: