बिहार

पूर्व मुखिया पर लगा मारपीट व लूटपाट आरोप!

फारबिसगंज(चंदन कुमार): नप क्षेत्र के वार्ड संख्या अट्ठारह दल्लू टोला में एक घर में घुसकर अज्ञात युवकों द्वारा मोसोमत महिला व उनके परिवार के अन्य महिला सदस्यों के साथ मारपीट कर घायल करते हुए समान लूटपाट के मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़ित परिजन द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है।पीड़िता मौसमात कमरू निशा पति मोहम्मद अमशुल मरहूम दल्लू टोला ने बताया कि किरकिचिया पंचायत निवासी शमीम अहमद पिता असगर अली मरहूम एवं मोहम्मद गुड्डू पिता शमीम अहमद निवासी ने 25-30 अज्ञात युवकों के साथ मिलकर मेरे घर में घुसकर मेरे साथ एवं घर की महिलाओं के साथ मारपीट किया तथा सभी सामान लूटपाट कर चलते बने। बताया कि इसी क्रम में हो-हल्ला होने पर आसपास के लोगों के जमा होने पर उक्त सभी युवक वहां से भाग खड़े हुए। आवेदन में लूटे गए सामानों में नगद 80 हजार 500 सहित 35,000 हजार का जेवर सहित सिलेंडर, कुर्सी, बर्तन, टेबल ले गए हैं। पीड़िता ने बताया कि उन लोगों का मकसद घर तोड़कर हम लोगों को भगाना था,उनलोगों ने छोटे बच्चे तक को नही छोड़ा। इस क्रम में घर की महिलाएं सहित आवेदिका घायल भी हो गई। उक्त आवेदन देते हुए पीड़ित ने थाना अध्यक्ष एवं पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वही थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित