ताजा खबरेंबिहार

देशी चुलाई शराब मामले में एक व्यक्ति को भेजा जेल!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बसमतिया ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बेला पंचायत के वार्ड संख्या-08 से 5 लीटर देशी शराब को जप्त कर लिया।वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बाबत बसमतिया ओपी अध्यक्ष परितोष दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेला पंचायत के वार्ड संख्या- 08 में अवैध देशी चुलाई शराब बनाया और बेचा जाता है।कल दिनांक 17 दिसंबर 2020 को कारवाई करते हुए पुलिस के जवानों ने 5 लीटर देशी चुलाई शराब जप्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को भी धर दबोचा. गिरफ्तार हुआ व्यक्ति हरिनारायण शर्मा,पिता स्वर्गिय भविचन शर्मा,ग्राम-बेला,वार्ड संख्या-08, बसमतिया ओपी, जिला-अररिया का निवासी बताया जाता है. बसमतिया ओपी कांड संख्या-554/20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को आज शुक्रवार को अररिया जेल भेज दिया गया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: