बिहार

कार्ड से बिना पासवर्ड डाले 5000 तक कर पाएंगे पेमेंट, 1 जनवरी से लागू होगा नियम!

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): contactless payments की लिमिट 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने का प्रस्ताव अब कार्ड से बिना पासवर्ड डाले ₹5000 तक कर पाएंगे पेमेंट, 1 जनवरी से लागू होगा नियम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को प्रमोट करने के लिए एक बड़ा फैसला करने जा रहा है,RBI ने contactless payments की लिमिट 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है. रिजर्व बैंक डिजिटल पेमेंट में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. नया नियम 1 जनवरी 2021 से लागू किया जाएगा. Visa कार्ड के भारत और साउथ एशिया के ग्रुप कंट्री मैनेजर TR रामचंद्रन ने कहा कि कोरोना महामारी के आने के बाद लोग कैश की जगह डिजिटल पेमेंट को प्रेफर कर रहे हैं.

रोजाना खरीदारी के लिए ग्राहक कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को एक्सेप्ट कर रहे हैं. ऐसे में लिमिट बढ़ाने से इस प्रक्रिया में तेजी आएगी. रिजर्व बैंक के इस फैसले को लेकर NPCI के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ दिलीप अस्बे का कहना है यह एक स्वागत योग्य फैसला है. इससे ऐवरेज ट्रांजैक्शन वैल्यू में भी उछाल आएगा और ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट को एक्सेप्ट करेंगे.

इस तरह के फैसले से हम कैशलेस इकॉनमी की तरफ तेजी से आगे बढ़ेंगे. क्या होता है कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन? इस टेक्नॉलजी की मदद से कार्ड होल्डर को ट्रांजैक्शन के लिए स्वाइप करने की जरूरत नहीं होती है. पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीन से कार्ड को सटाने पर पेमेंट हो जाता है. एक दिन में पांच कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं. वर्तमान में एक ट्रांजैक्शन की लिमिट 2000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 5000 किया जाना है.इसमें RFID रेडियो फ्रीक्वेंसीआइडेंटिफिकेशन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाता है।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका