ताजा खबरेंबिहार

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या!

पटनासिटी: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग में
युवक की हत्या हुई है. हत्या से नाराज लोगों ने आज प्रेमिका के घर पर पथराव किया है. यह घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अजीमाबाद की है.घटना के बारे में युवक अंशु के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि प्रेमिका ही युवक को बीती रात में कॉल कर बुलायी थी. जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. उसकी हत्या गला काटकर कर दी गई. पटना पुलिस ने प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार कर लिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन आक्रोशित हो गए और प्रेमिका के घर पर हमला बोल दिया. प्रेमिका के घर पर पथराव किया गया है. इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने प्रेमिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिस प्रेमिका से पूछताछ करने वाली है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

छात्र राष्ट्रीय जनता दल का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया किया गया : तेजस्वी प्रसाद यादव

डीएम ने अपने हाथों से की गेहूँ की कटनी, फसल उत्पादन का लिया जायजा

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

error: