बिहार

योग से जुड़ें युवा, जीवन आनन्दमय और मंगलकारी हो जाएगा

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के बेउर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च में विश्व योग दिवस पर योग समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन आरोग्य भारती की प्रांतीय शाखा के सौजन्य से किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल सुलभ ने उद्घाटन करते हुए कहा कि योग विशुद्ध वैज्ञानिक पद्धति है, अंध-विश्वास नहीं। उन्होंने युवाओं को नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रातःकाल उठकर योग करने से जीवन की दशा और दृष्टि दोनों बदल जाती है।

वरिष्ठ योगाचार्य पं. हृदय नारायण झा ने योगाभ्यास और प्राणायाम की विधियाँ बताई और सामूहिक अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग का नियमित अभ्यास आंतरिक आनंद का विराट द्वार खोलता है। कार्यक्रम की शुरुआत में आरोग्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने अतिथियों और योगाचार्य का स्वागत किया। प्रांतीय सचिव डॉ. गुरु शरण पाल, डॉ. वी. तिवारी, डॉ. अजय शरण, डॉ. केशव कुमार, सच्चिदानंद और अमरेन्द्र कुमार ने भी विचार रखे.

इस अवसर पर संस्थान के संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण अहसास मणिकांत, डॉ. रूपाली भोवाल, डॉ. नवनीत कुमार, प्रो. मधु माला, डॉ. संतोष कुमार सिंह, प्रो. चंद्रा आभा, डॉ. आदित्य ओझा, सूबेदार संजय कुमार, कुमार करुणानिधि, विनय कुमार, रवींद्र प्रजापति, बेबी कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मी एवं छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: