बिहार

एचआईवी नियंत्रण के उपायों की मजबूती के लिये युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिला एड्स नियंत्रण व बचाव इकाई द्वारा युवक व युवतियों को एचआईवी एड्स के खतरे व इसके नियंत्रण संबंधी उपायों को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला एड्स नियंत्रण इकाई व एचएलएफपीपीटी के संयुक्त तत्वावधान में फारबिसगंज के एमबीआईटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता संबंधी विशेष कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। ईएमटीसीटी कार्येक्रम के तहत आयोजित इस जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के युवक युवतियों ने भाग लिया।

एचआईवी नियंत्रण में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण :

कार्यक्रम में डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह ने छात्रों को एचआईवी व एड्स के संबंध में समुचित जानकारी दी। एचआईवी के प्रसार के कारण, इसकी रोकथाम के लिये सरकारी स्तर से किये जा रहे हैं प्रयास। समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति छात्रों को जागरूकक किया गया। उन्होंने कहा कि एचआईवी का अब तक कोई इलाज नहीं है। जागरूकता के दम पर ही इससे बचाव संभव है। एचआईवी की रोकथाम में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Advertisements
Ad 1

जागरूकता संबंधी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन :

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच एचआईवी व एड्स जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीपीएम एड्स ने बताया कि जिले में एचआईवी एड्स नियंत्रण के उपायों को मजबूती देने उद्देश्य से जिले के महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ताकि अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करायी जा सके। कार्यक्रम के सफल संचालन में एफएलड्ब्ल्यू रिजवान, स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: