जमुई, मो० अंजुम आलम। जमुई जिले के सोनो में रविवार की देर रात राजकुमार मंडल के पुत्र सतेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना की जानकारी सोमवार की सुबह परिजन को हुई।उंसके बाद इसकी सूचना सोनो थाना की पुलिस को दी गई, फिर मौके पर पहुंची सोनो थाना की पुलिस द्वारा फंदे से लटके युवक को शव उतारा गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन के हवाले कर दिया गया।
युवक ने फांसी क्यों लगाई है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।प्रेम प्रसंग में फांसी लगाने की बातें सामने आ रही हैं। परिजन भी कुछ बताने में असमर्थ है। परिजन ने बताया कि युवक घर में अपने दिव्यांग माता-पिता के साथ रहता था। सबकुछ ठीक-ठाक था।अचानक युवक ने क्यों फांसी लगाई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।सुबह परिजन को जानकारी हुई जब कमरे में देखा गया तो युवक फांसी के फंदा से झूल रहा था।वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
