पटना। फतुहाँ अनुमंडल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सबलपुर सिक्स लेन पुल पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से करीब 2 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:50 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीठ पर बैग में गांजा लेकर रूस्तमपुर की ओर से आ रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सबलपुर सिक्स लेन पुल पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक युवक काले रंग का बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बुधन कुमार (19 वर्ष), पिता धनेश्वर राय, निवासी काला दियर, थाना सालिमपुर, जिला पटना के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके बैग से पॉलीथीन में रखा करीब 2.188 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची तैयार कर मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 131/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 (b)(ii)(b) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में पु.अ.नि. विवेक कुमार, देवकर्ण बंटी, स.अ.नि. सुभाष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
